फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teacher's elderly mother held hostage, jewellery and cash worth Rs 50 lakh looted from homeTeacher's elderly mother held hostage, jewellery and cash worth Rs 50 lakh looted from home

Auraiya News: शिक्षक की बुजुर्ग मां को बंधक बना घर से 50 लाख के जेवर-नकदी की लूट

Wed, 10 Dec 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 10 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Teacher's elderly mother held hostage, jewellery and cash worth Rs 50 lakh looted from homeTeacher's elderly mother held hostage, jewellery and cash worth Rs 50 lakh looted from home
औरैया। शहर में दिनदहाड़े शिक्षक के घर में घुसकर बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर 50 लाख के जेवर और नकदी की लूटपाट की सूचना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एएसपी, सीओ सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घर में मिली वृद्धा ने बेटे के ससुरालीजन पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। छानबीन में पुलिस को कुछ जेवर कमरे के कोने में पड़े मिले। हालांकि पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है।



मोहल्ला ओम नगर निवासी अनूप तिवारी सदर ब्लॉक के गांव सहाबदा स्थित परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। मंगलवार सुबह वह स्कूल चले गए। घर में बुजुर्ग मां सुमन और पांच वर्षीय पौत्र था। दोपहर करीब एक बजे पुलिस को दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की सूचना दी गई।
विज्ञापन

जानकारी पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, कोतवाल राजकुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें घर के अंदर कमरों में सामान बिखरा मिला। पूछताछ में बुजुर्ग महिला ने बताया कि बाइक सवार बदमाश जबरन घर में घुस गए। उसे व उसके पौत्र को कमरे में बंधक बना लिया, इसके बाद बदमाशों ने लूटपाट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि घर में इकलौते बेटे और छोटी बेटी राधा के जेवर और नकदी रखी थी। इसकी कीमत करीब 50 लाख से अधिक बताई गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग गए।



जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, एसओजी, सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। छानबीन के दौरान पुलिस को एक कमरे में प्लॉस्टिक की पन्नी में कुछ खुले जेवर बरामद हुए, इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई। पास में जेवर के डिब्बे भी मिल गए।

छह साल पहले हुई थी शादी, पत्नी से है विवाद

शिक्षक अनूप तिवारी ने बताया कि उनकी शादी करीब छह साल पहले हुई थी। उनका ससुराल जालौन के कस्बा कालपी में है। लंबे समय से उनका पत्नी से विवाद चला आ रहा है। मां ने ससुरालीजन पर लूट का आरोप लगाया है। शिक्षक के अनुसार उनकी तीन बहनें हैं। दो पुखरायां और एक लखनऊ में रहती है। छोटी बहन राधा की शादी इसी वर्ष मई में सुनील शुक्ला के साथ हुई थी। उसका भी जेवर घर में रखा था।



पत्नी-ससुर समेत चार पर प्राथमिकी, दो हिरासत



औरैया। शहर के मोहल्ला ओमनगर में हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने शिक्षक अनूप की तहरीर पर पत्नी, ससुर और दो साले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

अनूप ने आरोप लगाया कि घर पर मां व तीन साल का बेटा था। इसी दौरान जालौन के कालपी निवासी ससुर लवकुश द्विवेदी, साला मोहित घर में घुस गए। कमरे में रखे आठ लाख रुपये नकद और करीब एक करोड़ रुपये कीमत के जेवर पार कर ले गए। वारदात के समय मां को तार से बांधकर कमरे में बंद कर दिया था। पत्नी व एक और साले ने उनका साथ दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि अनूप की तहरीर पर ससुर लवकुश द्विवेदी, साले मोहित द्विवेदी, ईशू द्विवेदी और पत्नी गोल्डी द्विवेदी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोहित और ईशू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। (संवाद)


वारदात संदिग्ध है, बुजुर्ग महिला ने बेटे के दो सालों और ससुर पर लूट का आरोप लगाया है। बेटे की तहरीर पर लूट की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।



- आलोक मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed