फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teacher who was uprooting cameras in BSA office suspended

Auraiya News: बीएसए कार्यालय में कैमरे उखाड़ रहे शिक्षक निलंबित

Sun, 10 Mar 2024 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Teacher who was uprooting cameras in BSA office suspended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। कन्नौज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 29 फरवरी को एंटी करप्शन टीम एक बाबू को भ्रष्टाचार संबंधी मामले में घूस लेते हुए पकड़ा। इसी दौरान औरैया में तैनात एक शिक्षक कागजों में ड्यूटी दिखाते हुए छापेमारी के दौरान सबूत मिटाने के लिए कन्नौज बीएसए कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों को उखाड़ रहा था। पूरे मामले में कन्नौज बीएसए कार्यालय में वीडियो फुटेज सामने आने के बाद औरैया के शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
बता दें कि मामले में कन्नौज बीएसए की ओर से जुटाए गए वीडियो व अन्य साक्ष्य के बाद औरैया बीएसए को पत्राचार करते हुए पूरा मामला बताया गया। इसके बाद बीएसए को मिले वीडियो फुटेज में जिले के शिक्षक की निशानदेही की गई। शिक्षक की पहचान सहार ब्लाॅक के झबरा प्राइमरी स्कूल के सहायक अध्यापक पद के रूप में हुई।
विज्ञापन

इसके बाद पूरे मामले में गहनता से जांच करते हुए औरैया बीएसए अनिल कुमार ने सहायक अध्यापक पंकज कुमार को निलंबित कर दिया। वहीं निलंबन आदेश में शिक्षक पंकज कुमार को सीधे तौर पर शिक्षक आचरण के विपरीत बताया है। अमान्य संगठन के लिए काम करने से लेकर तत्कालीन बिधूना खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश यादव से मारपीट, एंटी करप्शन टीम के जरिए जाल बिछाकर अधिकारियों को पकड़वाने का काम करने समेत कई बिंदुओं पर दोषी पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कन्नौज में सीसीटीवी कैमरों को उखाड़ने के दौरान पंकज कुमार को बिना सूचना दिए स्कूल छोड़ने संबंधी कई बिंदुओं पर प्राथमिक जांच में दोषी पाया गया है। वहीं बीएसए औरैया अनिल कुमार ने औरैया खंड शिक्षा अधिकारी को जांच करते हुए 15 दिन के अंदर आख्या देने के निर्देश दिए हैं।

-----------------
वर्जन
कन्नौज बीएसए की ओर से सीसीटीवी कैमरों को उखाड़ने के मामले में मुहैया कराए गए वीडियो में सहार ब्लाॅक के झबरा परिषदीय स्कूल के शिक्षक पंकज कुमार पाए गए हैं। जोकि बिना सूचना के कन्नौज चले गए थे। बतौर शिक्षक के कार्य से इतर उनकी कार्यशैली पाई गई है। अमान्य संगठन से जुड़कर गलत गतिविधियों को अंजाम देना पाया गया है। इसे देखते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले में जांच खंड शिक्षा अधिकारी औरैया को सौंपी गई है।
-अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed