फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teacher reached school late, notice given

औरैयाः देर से स्कूल पहुंचे शिक्षक, दिया गया नोटिस

Fri, 15 Jul 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Teacher reached school late, notice given
प्राथमिक स्कूल बरौली में शिक्षकों के न आने पर बाहर खड़े बच्चे। संवाद - फोटो : AURAIYA
बेला। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर और बरौली स्कूल गुरुवार को समय से नहीं खुले तो बच्चे गेट पर खड़े होकर गुरुजी का इंतजार करते दिखे। कुछ देर बाद शिक्षक आए, तब पढ़ाई शुरू हो सकी। इस जानकारी पर पहुंचीं खंड शिक्षा अधिकारी ने देर से पहुंचने वाले शिक्षकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

शिक्षा सुधार को लेकर किए जा रहे प्रयास पर शिक्षकों का रवैया भारी पड़ रहा है। अक्सर देर से पहुंचने और जल्दी चले जाने से शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। तमाम निर्देशों और कार्रवाई के बाद भी रवैये में सुधार नहीं है। सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक स्कूल खोलने और शिक्षकों को मौजूद रहने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर में 7:55 बजे तक कोई शिक्षक नहीं पहुंचा। स्कूल में पढ़ने के लिए पहुंचे बच्चे राखी, मोहिनी, ऋषभ, ऋषि ने बताया कि मैडम जी साढ़े आठ बजे के बाद ही आती हैं। ग्रामीण कृष्ण कुमार, रामजी, राजेश, गोविंद ने बताया कि विद्यालय का स्टाफ कभी समय से नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्राथमिक विद्यालय बरौली में 8:10 बजे तक मेन गेट पर ताला लगा था। 8:15 बजे रसोइया श्रीदेवी ने विद्यालय पहुंच कर गेट खोला। इसके बाद छात्र हंसराज, शिवम, अरुण, दिव्या, सरिता ने अंदर आए। स्कूल देर से खुलने और शिक्षकों के लेट पहुंचने की जानकारी पर खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश सोनकर मौके पर पहुंचे और प्रधानाध्यापकों से जानकारी ली। देर से आने की जानकारी पर दोनों स्कूलों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed