{"_id":"61647ddd8ebc3ec240436986","slug":"teacher-pradersan-auraiya-auraiya-news-knp6576942125","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। यूटा पदाधिकारियों पर बिधूना में दर्ज कराए गए लूट के मुकदमे को लेकर शिक्षक लामबंद हैं। सोमवार को जिले के तमाम स्कूलों में शिक्षकों व स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया।
यूटा पदाधिकारियों समेत आठ शिक्षकों पर बीईओ बिधूना ने लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। विरोध में जिले के शिक्षक लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को जिले के तमाम स्कूलों के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने पूरे दिन समस्त स्टाफ समेत काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। यूटा ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षक समाज में नैतिकता का भी पाठ पढ़ाते हैं। भ्रष्टाचार के विरोध में यदि षड्यंत्र पूर्वक समाज में शिक्षक की छवि खराब कर दी जाएगी तो दूसरे वर्ग कैसे विरोध कर पाएंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों पर दर्ज कराया गया पूरा मामला फर्जी है और शिक्षकों की आवाज को बंद करने के लिए बहुत गहरा षड्यंत्र रचा जा रहा है। बताया कि यूटा प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राठौर जल्द इस मामले में अपर मुख्य सचिव व बेसिक शिक्षामंत्री से मिलेंगे। इस मौके पर धर्मेंद्र आंबेडकर, विशाल पोरवाल, राहुल यादव, प्रवीन त्रिपाठी, विपुल चौहान, प्रदीप गुप्ता, विमल दुबे, प्रशांत लोहिया, प्रिंस पोरवाल, अवनीश राजपूत, मोनिका गुप्ता, संगीता पोरवाल आदि शिक्षक रहे।