{"_id":"6161d7508ebc3efaa6443fbc","slug":"teacher-pradersan-auraiya-auraiya-news-knp65722496","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने सांसद व विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने सांसद व विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। यूनाइटेड शिक्षक एसोसिएशन का बीईओ की ओर से शिक्षकों पर दर्ज कराए गए लूट के मुकदमे को लेकर विरोध जारी है। शनिवार को तमाम शिक्षकों ने कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक व विधायक बिधूना विनय शाक्य को ज्ञापन देकर विरोध जताया। शिक्षकों ने बताया जब तक भ्रष्टाचार उजागर करने वाले शिक्षकों के खिलाफ दर्ज मुकदमे निरस्त कर बीईओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वह शांत नहीं बैठेंगे।
औरैया के शिक्षकों के साथ कन्नौज यूटा जिलाध्यक्ष पंकज भदौरिया और शैलेंद्र दुबे के नेतृत्व में शिक्षक सांसद सुब्रत पाठक के आवास पर पहुंचे। शिक्षकों ने वहां पर प्रदर्शन कर सांसद को ज्ञापन दिया। शिक्षकों ने बताया बीईओ बिधूना अवनीश यादव के संरक्षण में उनके रिश्तेदारों व बीआरसी पर आधार कार्ड में उगाही के मामले की शिकायत करने गए आठ यूटा के शिक्षकों पर दबाव बनाने के लिए बीईओ ने मारपीट व लूट का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर लिया। शिक्षकों ने फर्जी मुकदमा वापस लेने व बीईओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सांसद सुब्रत पाठक ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद औरैया से सहार महामंत्री आशीष त्रिपाठी के नेतृत्व में भी तमाम शिक्षक बिधूना विधायक विनय शाक्य के यहां पहुंचे। शिक्षकों ने उनके आवास के सामने धरना दिया व विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य को ज्ञापन सौंपा। देवेश शाक्य ने शिक्षकों से कहा वह मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से बात करेंगे और उनकी शिकायत को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। इस दौरान प्रिंस पोरवाल, भूपेंद्र यादव, विजय वर्मा, प्रशांत चतुर्वेदी, ओमकार गौतम, आदित्य गुप्ता, आशुतोष पटेल, दुर्गेश कुशवाहा, हिमांशु गौतम, संजीव राजपूत, हरि नारायन सिंह, अमित सेंगर, नीरज चौहान, मनोज शर्मा, रामपाल सिंह, मो. मुजाहिद, ललितेश, रमाशंकर आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम तक पहुंचाएंगे आवाज
शिक्षक संगठन यूटा ने जिले के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और यूटा जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमों को लेकर अलग-अलग जिलों से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जा रहा है। यूटा महामंत्री सहार आशीष त्रिपाठी ने बताया इटावा, कन्नौज, जौनपुर व झांसी समेत कई जिलों में सभी मुख्यालयों पर शिक्षकों द्वारा प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। उन्होंने कहा न्याय होने तक शिक्षक शांत नहीं बैठेंगे।