{"_id":"eac1244cb677b0c29086f9ca65ee2f6c","slug":"teacher-leader-gave-memorendum-for-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं पर मुखर हुए शिक्षक नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं पर मुखर हुए शिक्षक नेता
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर माध्यमिक टीचरों ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। शिक्षक नेताओं ने 15 दिनों में समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राठौर, जिला महामंत्री सुनील कुमार मिश्रा की अगुवाई में शिक्षक नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले दो-तीन सालों से माध्यमिक टीचरों के एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
इसमें साल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने संलग्न प्राइमरी शिक्षकों के पहले के सालों में लगभग चार माह का वेतन के अलावा उनके सभी देयकों का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। संगठन के जिला महामंत्री सुनील कुमार मिश्रा ने संलग्न प्राइमरी के पदोन्नति प्रकरण कार्यालय स्तर पर लंबित होने का मुद्दा उठाते हुए उनके निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यालयों के समय से वेतन बिल प्रस्तुत करने के बाद भी वेतन निर्गतीकरण में कार्यालय की ओर से की जा रही देरी पर नाराजगी जताते हुए समय से वेतन का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। शिक्षक नेताओं ने मांगों से संबंधित एक ज्ञापन डीआईओएस को सौंपते हुए 15 दिनों में निस्तारण न कराए जाने की सूरत में आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है। प्रतिनिधि मंडल में उदय प्रताप सिंह जादौन, शिववीर सिंह, बृह्म कुमार पाडेय आदि टीचर नेता शमिल रहे।