फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Target to deliver PNG to 14 crore houses in the country: MP

देश में 14 करोड़ घरों तक पीएनजी पहुंचाने का लक्ष्य: सांसद

Sat, 24 Feb 2024 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Target to deliver PNG to 14 crore houses in the country: MP
दिबियापुर। पीएनजी उपयोग करने में 15 से 20 प्रतिशत तक का लाभ है और खतरा बिल्कुल नहीं हैं। 2014 में केवल 25 लाख घरों में कनेक्शन था। अब डेढ़ करोड़ घरों में कनेक्शन है। देश में 13 से 14 करोड़ घरों तक पीएनजी पहुंचाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

यह बातें दिबियापुर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में टोरंट गैस द्वारा आयोजित नेशनल पीएनजी ड्राइव जागरूकता कार्यक्रम में सांसद डा.रामशंकर कठेरिया ने कहीं। सांसद ने कहा कि जब 2047 में देश की स्वतंत्रता का 100 वां वर्ष मनाया जा रहा होगा। तब देश विकसित राष्ट्र हो जाएगा। विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव ने बताया कि उनका प्रयास है कि नहर पर बने पुल के पास दूसरा पुल बनने के बजाय वर्तमान पुल की चौड़ाई बढ़ाई जाए। इससे जाम से छुटकारा मिलेगा और दुकानों में तोडफ़ोड़ कम होगी।
विज्ञापन

उन्होंने रेलवे स्टेशन फफूंद का नाम दिबियापुर किए जाने की मांग भी रखी। टोरेंट गैस के उपाध्यक्ष जीवी राम मनोहर ने कहा पीएनजी को बढ़ावा देने के लिए टोरेंट गैस के माध्यम से भारत सरकार की पहल के अंतर्गत व पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के दिशा निर्देशनुसार पीएनजी के राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की है। पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, चेयरमैन राघव मिश्रा, कौशल राजपूत, ब्लॉक प्रमुख अजीतमल रजनीश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अछल्दा शरद राना, अमित तिवारी (रवि), परवेश राना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने फफूंद रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से बंद मुरी एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस के साथ फरक्का एक्सप्रेस एवं ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रखी। इसके लिए पदाधिकारियों ने सांसद डा.रामशंकर कठेरिया को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष अजय गुप्ता, सौरभ दुबे, धीरज शुक्ला, मुकेश बाबू कठेरिया आदि मौजूद रहे।



सांसद रामशंकर कठेरिया के समक्ष कई लोगों एवं संगठनों ने विभिन्न मांगे रखीं। मांगों के जवाब में सांसद ने मंच से ही कई घोषणाएं दीं। सांसद डाॅ.रामशंकर कठेरिया ने कहा कि पुराने पुल के स्थान पर नया पुल बनाया जाना असंभव है। नया पुल बनाने में जिन लोगों की दुकानें और घर जा रहे हैं, उन्हें आपस में बैठकर तरीका निकालना चाहिए ताकि घरों एवं दुकानों में तोडफ़ोड़ कम हो। रेलवे स्टेशन फफूंद और भी ट्रेनें रुकवाने का आश्वासन दिया। रेलवे स्टेशन फफूंद का नाम बदलकर दिबियापुर किए जाने की मांग पर उन्होंने कहा कि नगर पंचायत से एक प्रस्ताव पास कराके उन्हें दें। अगली सरकार में रेलवे स्टेशन फफूंद का नाम दिबियापुर कराने का उन्होंने आश्वासन दिया।

जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed