फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Student gets tanker randha, futhund-dibiyapur road

छात्र को टैंकर ने रौंदा,फफूंद-दिबियापुर मार्ग जाम

Wed, 21 Feb 2018 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 21 Feb 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Student gets tanker randha, futhund-dibiyapur road
ट्रैक्टर के सड़क के बीचों बीच खड़ा कर जाम लगाए ग्रामीण - फोटो : amarujala

दिबियापुर(औरैया)।  स्कूल से पढ़कर घर लौट रहे कक्षा सात के छात्र को टैंकर ने कुचल दिया। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।  परिजनों एवं ग्रामीणों ने लगभग तीन घंटे तक फफूंद दिबियापुर मार्ग पर जाम लगाए रखा।  मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे गिट्टी मौरंग के ढेर के कारण छात्र की मौत हुई।

विज्ञापन


बम्हौरी शेरपुर सरैया निवासी ऋषि चौधरी (13) उर्फ पिंटू, बैसुंधरा स्थित अपने फूफा प्रेमनारायण निवासी के घर बैसुंधरा में रहकर ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ रहा था। स्कूल से छुट्टी होने के बाद ऋषि साइकिल से किसी काम से दिबियापुर आया। लगभग तीन बजे वापस लौटते समय ग्राम जमुहां मोड़ पर पीछे से आ रहे टैंकर को देखकर वह हड़बड़ा गया और उसकी साइकिल सड़क किनारे पड़ी मौरंग के ढेर पर चढ़कर अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन


छात्र को पीछे से आ रहा टैंकर रौंदता हुआ भाग निकला। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। यूपी 100 की टीम ने मौके पर पहुंचकर थाना पुलिस को सूचना दी। आई कार्ड से शव की शिनाख्त हुई तो परिजनों को सूचना दी गई। इस बीच आसपास के ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि सड़क किनारे पड़ी मौरंग एवं गिट्टी के कारण अक्सर हादसे होते हैं। इसके बाद पहुंचे मृतक के परिजनों के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ औरैया बंदना सिंह, सीओ बिधूना भास्कर वर्मा, एसडीएम अमित राठौर, दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के साथ फफूंद, सहायल, अजीतमल, ऐरवाकटरा के थानों के प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजनों एवं ग्रामीणों को समझाने का लाख प्रयास किया। लेकिन सभी गिट्टी मौरंग को सड़क किनारे फैलाकर बेचने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने एवं मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर उग्र होते चले गए। कई बार पुलिस एवं स्थानीय लोगों में तीखी नोकझोंक हुई। शाम लगभग पौने छह बजे अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को समझाबुझाकर शांत कराया। आश्वासन दिया कि सड़क किनारे गिट्टी मौरंग डालने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही टैंकर को ढूढ़कर टैंकर ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed