{"_id":"588e2b6a4f1c1b303de8056b","slug":"taking-the-flying-squad-caught-liquor-pick-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़न दस्ता ने पकड़ी शराब ले जा रही पिकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़न दस्ता ने पकड़ी शराब ले जा रही पिकअप
औरैया
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
जांच करते जिला आबकारी अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी दिबियापुर मार्ग पर उड़नदस्ते ने रविवार को शराब के गत्तों से भरी पिकअप को पकड़ लिया। जिला आबकारी अधिकारी ने दिबियापुर थाने पहुंचकर गाड़ी की जांच की। डीएम ने स्वयं कागजात देखने के लिए आबकारी अधिकारी को तलब किया है।
रविवार दोपहर एक पिकअप कंचौसी होते हुए याकूबपुर जा रही थी। इसमें शराब के गत्ते थे। चेकिंग कर रहे उड़नदस्ते ने गाड़ी को रोक लिया। चेकिंग करने के बाद जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद गाड़ी को दिबियापुर थाने में खड़ा करा दिया गया। यहां पहुंचे जिला आबकारी अधिकारी रामशरन ने बताया कि रविवार सुबह जिला भंडार रूम से पिकअप शराब की पेटियां लेकर याकूबपुर सरकारी ठेके पर भेजी जा रही थी।
लेकिन जांच के दौरान कंचौसी के पास उड़नदस्ते के मजिस्ट्रेट ने गाड़ी को रोक लिया। हालांकि उन्होंने साफ किया कि पिकअप में लदी शराब सरकारी ही है। जांच में सभी कागजात भी सही पाए गए हैं। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी ने डीएम को मामले से अवगत कराया। परंतु डीएम औरैया ने जिला आबकारी अधिकारी को सभी कागजातों के साथ तलब किया है। देर शाम तक पिकअप थाने में ही खड़ी है।