फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Take advantage of compensation by getting crop insurance

्सल बीमा कराकर उठाएं क्षतिपूर्ति का लाभ

Sat, 12 Dec 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Take advantage of compensation by getting crop insurance
औरैया। कृषि में होने वाली फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत किसान क्षतिपूर्ति का लाभ पाने के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं जैसे सूखा, सूखे की अवधि, बाढ़, ओला, भूस्खलन, तूफान, चक्रवात, आकाशीय बिजली आदि के कारण नुकसान उठाना पड़ता है। जिले में किसान योजना बीमा के तहत गेहूं, जौ, चना, मटर और आलू की फसल आच्छादित है। गेहूं के लिए बीमा की धनराशि 63140 है। जिसके प्रीमियम की धनराशि 947.10 रुपये प्रति हेक्टेयर है। जौ के लिए धनराशि 39250 रुपये है। इसके लिए प्रीमियम की धनराशि 599.75 प्रति हेक्टेयर है। मटर के लिए बीमा की धनराशि 65528 रुपये है। इसके लिए प्रीमियम की धनराशि 982.29 रुपये प्रति हेक्टेयर है। वहीं, आलू के लिए बीमा की धनराशि 1,40650 रुपये है। इसके लिए बीमा की धनराशि 7032.50 रुपये प्रति हेक्टेयर है।
विज्ञापन

अगर कोई गैर ऋणी किसान बीमा लेना चाहता है तो वह अपने निकटतम जनसेवा केंद्र, बीमा कंपनी के अधिकृत एजेंट के माध्यम से अपनी अधिसूचित फसल का बीमा नियमानुसार प्रीमियम की धनराशि जमा कर बीमा करा सकता है। इसके लिए 31 दिसंबर की तिथि निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं चाहिए बीमा तो बैंक को कराएं अवगत
ऐसे किसान जिन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड द्वारा ऋण प्राप्त किया है, उनका बीमा बैंक शाखा द्वारा कर दिया जाएगा। अगर कोई बीमा नहीं लेना चाहता है तो उसे बैंक शाखा को लिखित रूप से अवगत कराना होगा। बैंक द्वारा फसल बीमा योजना के प्रीमियम से कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed