{"_id":"56f6ce2c4f1c1b932df14df3","slug":"tableau-out-of-pomp-and-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली शोभायात्रा व झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली शोभायात्रा व झांकी
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
निकली शहर में कलश यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
बाबरपुर से निकली कलश यात्रा का कस्बे वासियों ने भव्य स्वागत किया। वहीं झांकी दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इसके बाद देर शाम से धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई।
विज्ञापन
कस्बा के बाबरपुर स्थित वीरांगना अवंतीबाई विद्यालय में श्रीराम सेवा समिति की ओर से शनिवार को श्रीराम कथा का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। सिर पर पीतांबर वस्त्र धारण किए महिलाएं कलश लेकर चल रहीं थी।
विज्ञापन
रास्ते में महिलाओं ने मंगलगीत गाए। कलश यात्रा बाबरपुर, अजीतमल तिराहे से होकर गुजरी। चेयरमैन अशोक कुमार चक, प्रदीप पोरवालस, शेष नारायण सक्सेना, हरी कृष्ण गुप्ता, दीपू दुबे, गोविंद दीक्षित, मकरंद सिंह, जगत नारायण सक्सेना, राजेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन