फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Swachhata Mitra posted at Phaphund railway station returned to work on the third day

Auraiya News: तीसरे दिन काम पर लौटे फफूंद रेलवे स्टेशन पर तैनात स्वच्छता मित्र

Sat, 19 Aug 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Swachhata Mitra posted at Phaphund railway station returned to work on the third day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर ठेके पर तैनात सफाई कर्मियों (स्वच्छता मित्र) की कंपनी के अधिकारियों के साथ वार्ता सफल हुई। तीसरे दिन शाम को सभी स्वच्छता मित्र काम पर लौटे और साफ सफाई का काम संभाल लिया।

रेलवे स्टेशन फफूंद पर तैनात स्वच्छता मित्रों ने रेलवे द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दिए जाने की मांग को लेकर काम बंद कर दिया था। इस बीच शुक्रवार को स्वच्छता मित्रों ने कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शिकायत उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के महाप्रबंधक से की थी। इसके बाद शनिवार को रेलवे स्टेशन फफूंद पर साफ सफाई का काम करा रही कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग स्वच्छता मित्रों से वार्ता करने पहुंचे। कई चरणों में हुई वार्ता के बाद आखिरकार स्वच्छता मित्र काम करने को राजी हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग ने बताया कि स्वच्छता मित्रों के साथ वार्ता सफल हो गई है। इसके बाद से सभी स्वच्छता मित्र काम करने को राजी हो गए हैं। शनिवार शाम को सभी स्वच्छता मित्र काम पर लौट आए हैं। बता दें कि गुरुवार से फफूंद रेलवे स्टेशन पर तैनात 25 स्वच्छता मित्रों ने न्यूनतम मजदूरी दिए जाने की मांग को लेकर काम बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article