फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Survey for DNB seats completed, PG course seats to increase soon

Auraiya News: डीएनबी सीट के लिए सर्वे पूरा, जल्द बढ़ेंगी पीजी कोर्स की सीट

Wed, 19 Nov 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Survey for DNB seats completed, PG course seats to increase soon
औरैया। चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य टीम ने सर्वे किया। इस सर्वे के तहत कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट (डीएनबी) पीडियाट्रिक्स की सीटों के तहत जायजा लिया गया। इसके लिए पीडियाट्रिक विभाग के संसाधनों व शैक्षणिक मानकों का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्स शुरू होने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। कॉलेज में डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) पीडियाट्रिक्स की सीट के लिए बुधवार को राष्ट्रीय स्तर का निरीक्षण किया गया। पीजी सीटों की बढ़ोतरी के संबंध में निरीक्षण करने के लिए प्रोफेसर शैली अवस्थी मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने कॉलेज की सुविधाओं और संसाधनों के साथ ही यहां पीजी कोर्स की संभावनाएं तलाशीं। निरीक्षण के बाद वह संतुष्ट नजर आईं।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने भी उम्मीद जताई है कि इस निरीक्षण के सकारात्मक परिणाम स्वरूप मेडिकल कॉलेज को पीजी डीएनबी (पीडियाट्रिक्स) की सीट आवंटित होंगी। इससे क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा को नया आयाम मिलेगा। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. मुकेशवीर सिंह, सीएमएस डॉ. पवन शर्मा, पीडियाट्रिक विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा गुप्ता और बायोकेमिस्ट्री विभाग के डॉ. राहुल शुक्ला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएनबी की सीट मिलने से मेडिकल छात्रों को विशेषज्ञता प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। औरैया सहित आस-पास के क्षेत्रों में शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। कॉलेज प्रशासन इस सकारात्मक प्रगति को लेकर उत्साहित नजर आ रहा है। उम्मीद यह जताई जा रही है कि जल्द ही पीजी कोर्स को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed