फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   suno bahana, vot hai lokatantr ka gahana

सुनों बहना, वोट है लोकतंत्र का गहना

Tue, 26 Jan 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 26 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
suno bahana, vot hai lokatantr ka gahana
भारत निर्वाचन आयोग के आह्वान पर सोमवार को छठवां राष्टीय मतदाता दिवस जिले में मनाया गया। सुबह मतदाता जागरूकता रैली से शुरू हुई कार्यक्रमों की श्रंखला दोपहर तक चली। महोत्सव पंडाल में युवा मतदाताओं को वोट डालने की शपथ दिलाकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन


जिले में मतदाता जागरूकता दिवस की शुरूआत शहर की पुरानी कलेक्ट्रेट से निकाली गई रैली से हुई। सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी और एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। दिबियापुर रोड, सुभाष चौक चौराहा, संजय गेट चौराहा ब्लाक गेट, जेसीज चौराहा व कोतवाली रोड़ से होती मतदाता जागरूक रैली औरैया महोत्सव स्थल पर समाप्त हुई।
विज्ञापन


रैली में स्कूली बच्चों के अलावा एनसीसी कैडेट, महिला समाख्या की महिलाएं, स्काउट/गाइड, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। रैली में आधी रोटी खाएंगे, वोट डालने जाएंगे। सुन मेरी बहना, वोट है लोकतंत्र का गहना आदि नारों से मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस मौके पर पहली बार मतदाता बने युवाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एडीएम अशोक कुमार सिंह ने सभी मतदाताओं से मतदान के दिन वोट अनिवार्य रूप से डालने की अपील की। सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर वोटर बने युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने को उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग अपना अधिकार समझे और अपने मताधिकार का अनिवार्य रुप से प्रयोग करें।


रैली में तहसीलदार रामनयन, नायब तहसीलदार शमशेर सिंह, डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह, बीएसए राजेश कुमार श्रीवास, एसीएमओ डा. एसबी मिश्रा, एडीईओ अजय कुमार, एडीईओ पंचायत रावेंद्र सिंह के अलावा जांयटस ग्रुप के ज्ञान सक्सेना, अविनाश अग्निहोत्री, भीमसेन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed