फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   sun attack on skin

Auraiya News: तेज धूप का वार कर रहा त्वचा पर प्रहार

Wed, 24 May 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 24 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
sun attack on skin
औरैया। तेज धूप लोगों की त्वचा को नुकसान पहुंचा रही है। तेज धूप से ऊपरी परत जल रही है, जिससे जलन, खुजली से बुरा हाल है। सफेद, लाल चकत्ते के साथ लोगों को सोरायसिस की भी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही लोग लू लगने, बुखार व पेट संबंधी बीमारियों की चपेट में भी आ रहे है।
विज्ञापन

जिले के 50 शैया और 100 शैया अस्पतालों की ओपीडी में मंगलवार को कुल एक हजार के करीब मरीज पहुंचे। अस्पतालों में त्वचा रोग की ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. विशाल अग्निहोत्री ने बताया कि मंगलवार को त्वचा रोग की ओपीडी में करीब 100 मरीज आए। इसमें सबसे ज्यादा सन बर्न के रहे। शरीर का खुले हुए हिस्से जैसे हाथ, गर्दन, चेहरे पर सबसे ज्यादा परेशानी मिली। ऐसे 30 से 40 मरीज रहे। इनमें धूप में कार्य करने वालों और बच्चों की संख्या अधिक है। 20 से 25 मरीजों के शरीर पर लाल-सफेद चकत्ते भी पाए गए हैं, पानी की कमी के कारण त्वचा शुष्क भी मिली।
विज्ञापन

बताया कि 10 से 15 मरीजों के बगल और जांघ के आसपास फंगल इंफेक्शन भी मिला। सोरायसिस की परेशानी भी हो रही है। वहीं, अन्य ओपीडी में गर्मी से बेचैनी बढ़ने, बुखार, इंफेक्शन से पेट संबंधी रोग, लू लगने आदि के मरीज रहे। 100 शैया जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि गर्मी के मौसम में बिना बचाव के बाहर निकलने और खान-पान में लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। लोगों को जरूरत पड़ने पर ही धूप में निकलना चाहिए, इस दौरान सिर व चेहरे को गमछे से ढक कर चलें। साथ ही धूप से वापस आने के तुरंत बाद ठंडी चीजों का सेवन न करें। तली, चिकने खानपान से परहेज करना चाहिए। बासा भोजन कतई न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बरतें सावधानियां
- पानी की कमी न होने दें, पांच से आठ लीटर पानी पीएं।
- बाहर जाते वक्त चेहरा ढककर रखें, आंखों पर चश्मा लगाएं।
- संतरा, तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरा खूब खाएं।
- ग्लूकोज डालकर पानी पीएं या फिर नमक-चीनी डाल सकते हैं।
- सूती कपड़े और ढीले कपड़े पहनें
- फील्ड वर्क करने वाले सुबह-शाम अच्छी तरह से नहाएं।
- धूप में खाली पेट बाहर न जाएं।
- हल्का भोजन करें। भोजन में दही को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed