{"_id":"60830ce78ebc3e8d915aae16","slug":"sucide-fanshi-auraiya-young-lady-auraiya-news-knp6250543160","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटका मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
फंफफूंद। थाना क्षेत्र के सल्हूपुर में किशोरी ने शुक्रवार की दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सल्हूपुर निवासी महेंद्र कुमार की पुत्री शिवानी (17) का शव शुक्रवार दोपहर कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। घटना के समय घर वाले बाहर बैठे थे।
काफी देर तक शिवानी की चहल कदमी नहीं हुई तो घर के अंदर जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटका था। सूचना पर पहुंची फफूंद पुलिस ने शव को उतरवाकर छानबीन शुरू की है।
थाना प्रभारी फफूंद ने बताया कि किशोरी का शव साड़ी के फंदे से लटका था। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि किसी बात को लेकर पिता ने उसे डाट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।