फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Success does not come shortcuts

शार्टकट से नहीं मिलती सफलता

Sun, 22 Nov 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 22 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Success does not come shortcuts
जीवन में सुख-शांति के लिए कोई शार्टकट नहीं हैं। सफलता और शांति का मार्ग भगवान की शरण से होकर जाता है। जीवन में कुछ समय धार्मिक कार्यों में अवश्य दें। इससे मन की शांति मिलती है। कंचौसी रेलवे स्टेशन पार्क में चल रही भागवतकथा के पांचवे दिन रविवार को आचार्य ऋषभदेव पांडेय ने भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की लीला सुन श्रोता खुशी से झूम उठे। उन्होंने भक्तों को बताया कि भगवान का जन्म नहीं अवतार होता है।
विज्ञापन


 वह दुष्टों के विनाश के लिए आते हैं। भगवान अपने भक्त को कभी कष्ट में नहीं देख सकते हैं। इसलिए भक्त को भगवान की उपासना भी सच्चे मन से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता और शांति का कोई शार्टकट नहीं होता है। सीधे रास्ते पर चलने से सुख-शांति मिलती है। शार्टकट मार्ग पर चलने वाला कुछ पल के लिए खुशहाल हो सकता है, लेकिन उसे स्थायी शांति नहीं मिलेगी। हम सभी को स्थाई शांति खोजने के लिए प्रयास करना होगा। कथा श्रवण के दौरान सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed