फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Students will join space course, registration will be done

Auraiya News: अंतरिक्ष पाठ्यक्रम से जुड़ेंगे विद्यार्थी, होगा पंजीकरण

Tue, 26 Sep 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Students will join space course, registration will be done
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया।
जिले में चलने वाले पूर्व माध्यमिक विद्यालयों व माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष पाठ्यक्रम से जोड़ने की पहल होगी। इसके लिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इंडिया स्पेस वीक की वेबसाइट पर पंजीकरण कराया जाएगा।

मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के बाद विज्ञान के प्रति न सिर्फ लोगों का रुझान बढ़ा है बल्कि, छात्र-छात्राओं में इसे लेकर उत्साह है। विज्ञान में रुचि रखने वाले कक्षा छह से आठ तथा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष पाठ्यक्रम से जोड़ने की प्रधानाध्यापकों व प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

सभी से कहा गया है कि वे विज्ञान के विद्यार्थियों का विशेष रूप से पंजीकरण कराएं, जिससे कि वे जानकारी प्राप्त कर भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए स्वयं, परिवार व देश का नाम रोशन करने का कार्य करें। अंतरिक्ष पाठ्यक्रम से जुड़कर माध्यमिक के 289 व परिषदीय 455 उच्च प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से लाभ उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जूनियर से लेकर माध्यमिक के विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में प्रेरित करने का कार्य किया जाना है। विद्यार्थी जागरूक होकर स्वयं इसका लाभ लें, प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य भी अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित करने की पहल करें। - श्याम प्रकाश यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article