फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Students showed their skills by presenting models in the science exhibition.

Auraiya News: विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत कर छात्रों ने दिखाया हुनर

Thu, 07 Nov 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Students showed their skills by presenting models in the science exhibition.
औरैया। समग्र शिक्षा के तहत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों हेतु शिक्षण अधिगम सामग्री टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन गुरुवार को राजकीय बालिका कॉलेज दिबियापुर में किया गया। प्रत्येक विद्यालय से चयनित एक जूनियर और एक सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने अपने-अपने मॉडल का प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 22 विद्यालयों के 40 बच्चों ने अपने मॉडल्स के साथ प्रतिभाग किया। जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश कुमार ने फीता काटकर विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रतिभागियों ने अपनी रुचि के अनुसार पर्यावरण, जैव विविधता, मानव कल्याण, हरित ऊर्जा, सूचना, संचार और परिवहन प्रौद्योगिकी, गणित, भौतिक विज्ञान और खेल से संबंधित बनाए गए उत्कृष्ट स्तर के मॉडल्स का प्रदर्शित किए। चयनित उत्कृष्ट आठ जूनियर व आठ सीनियर मॉडल को अतिथियों ने चेक देकर पुरस्कृत किया। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के समन्वयक मोहित सिंह, प्रधानाचार्य मिलन दीक्षित ने प्रतिभागी बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा प्रदर्शन की सराहना की। इस मौके पर प्रधानाचार्य मिलन दीक्षित, दीपक द्विवेदी जिला समन्वयक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ. डीएस त्रिपाठी प्रवक्ता रसायन विज्ञान तिलक महाविद्यालय औरैया, अवनीश कुमार प्रवक्ता इलेक्ट्रिकल इंजीनियर राजकीय पॉलिटेक्निक सेहत दिबियापुर, डॉ. विजय कुमार प्रवक्ता रसायन विज्ञान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल, राजकमल सिंह प्रवक्ता सामाजिक विषय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल, संपूर्णानंद प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल बिझाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट -

जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान शिवा राजकीय हाई स्कूल बिझाई, द्वितीय स्थान साहिल इंदिरा गांधी हाई स्कूल दिबियापुर, तृतीय स्थान गुनगुन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दिबियापुर ने प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान अनन्या सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर, द्वितीय स्थान सनी एसवीएस इंटर कॉलेज सहार और तृतीय स्थान प्रिंस शुक्ला वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed