फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Students showed talent in cultural program

Auraiya News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 29 Apr 2024 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Students showed talent in cultural program
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। शहर स्थित तिलक महाविद्यालय में सोमवार को आयोजित हुए वार्षिक कार्यक्रम उमंग 2024 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने देशभक्ति सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं बीए, बीएससी व बीकॉम के मेधावी छात्रों को भी छात्रवृति प्रदान की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद सिंह कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि बीएसए अनिल कुमार ने किया। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार विश्नोई व मंत्री अनिल कुमार गुप्ता मौजूद रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्र-छात्रों का है। हम सबको इसमें पूरे मनोयोग से हिस्सेदारी करनी है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने छात्रवृत्ति पाने वाले बच्चों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बीएसए अनिल कुमार ने पठन-पाठन पर जोर देने की बात कही। विशनु चंद व किशन चंद भार्गव स्मृति छात्रवृत्ति में वर्ष 2021-22 में बीए प्रथम वर्ष में आयुषी चतुर्वेदी, संग्राम सिंह बीए द्वितीय वर्ष में काव्या गुप्ता, रोहित कुमार तथा बीकॉम प्रथम वर्ष में सिमरन पोरवाल, क्रिस पुरवार बीकॉम द्वितीय वर्ष में मानसी विश्नोई, प्रिंस शिवहरे व सारस्वत शुक्ला को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें देशभक्ति, लोकनाट्य जैसे भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर प्रबंध समिति के त्रिलोकी नाथ गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता, रामबाबू बाजपेई आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डॉ. सियाराम, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. प्रीति वाधवानी, डॉ. सोनिया मिश्रा समेत काफी संख्या में स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed