{"_id":"6978ffdc47cabb39bd055a27","slug":"students-made-aware-about-traffic-rules-auraiya-news-c-211-1-aur1009-138588-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छात्रों ने यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छात्रों ने यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
Tue, 27 Jan 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो-49-हरी झंडी दिखाकर कैडेट्स व छात्रों को रवाना कराते डीएम व एसपी। स्रोत कर्मचारी
औरैया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को विभिन्न स्कूलों के एनसीसी कैडेट्स और छात्रों ने मार्च पास्ट निकालकर लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी अधीक्षक अभिषेक भारती ने देवकली चौराहा पुलिस चौकी से मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
देवकली चौराहा से शुरू होकर नुमाइश रोड तिराहा, बिजली घर, बीएसएनएल ऑफिस, सुभाष चौराहा, शहीद पार्क, तहसील सदर और पुराना फफूंद मार्ग तिराहा होते हुए दिबियापुर रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में जाकर संपन्न हुआ। रास्ते भर छात्र सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के नारों से राहगीरों को जागरूक करते रहे।
मार्च पास्ट के समापन पर सरस्वती विद्या मंदिर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां छात्रों और जनता को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने राहवीर और कैशलेस उपचार योजना के बारे में बताया। अभियान में नगर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों के 346 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान एआरटीओ एनसी शर्मा, यात्री कर अधिकारी आनंद कुरील राय, डॉ. अंशुल दुबे आदि भी उपस्थित रहे।