फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   student's death in Agra from Fever

बुखार से पीड़ित छात्र की आगरा में मौत

Sat, 10 Sep 2016 12:14 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 10 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
कस्बे अलावा आसपास के गांव में भी वायरल बुखार फैल गया है। चिरैयापुर में बुखार से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हैं। वहीं एक छात्र को गंभीर हालत में इलाज के लिए आगरा ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि डाक्टर ने डेंगू के लक्षण बताए थे। चिरैयापुर में एक दर्जन से अधिक लोग बीमार है।
विज्ञापन


फफूंद कस्बे में बुखार से दर्जनों लोग बीमार है। दस दिन में छह मौतें हो चुकी हैं। बुधवार को एक साथ दो मौत के बाद विभाग की नींद टूटी थी। तब आनन-फानन स्वास्थ्य कैंप लगाया गया था। विभिन्न मोहल्ले के 350 लोगों का परीक्षण कर दवाएं बांटी की थीं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बुखार ने अपने पैर पसार लिए हैं। गांव करही में एक पांच साल की बच्ची की मौत शुक्रवार को हुई थी जबकि कई बीमार हैं। चिरैयापुर में भी बुखार का प्रकोप है।
विज्ञापन


गुरुवार शाम क्षेत्र के ग्राम चिरैयापुर निवासी इंटर के छात्र दीपांशु (15) पुत्र धर्मेंद्र कुमार को बुखार आने पर परिजन आगरा लेकर गए। जहां पर उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। इसके अलावा मृतक की बहन श्रष्टि (7) बी बुखान की चपेट में है। गांव में बलवीर सिंह, रज्जन लाल, सुरेश, राकेश, ज्ञानप्रकाश, सुमित्रा आदि बुखार से पीड़ित है। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी विमल कुमार का कहना है कि वह कैंप लगाकर मरीजों का परीक्षण कर रहे हैं। जहां भी जानकारी हो रही है। जिले की टीम पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांव में फैला है बुखार
क्षेत्र करही, जुआ, बनारपुर, दखलीपुर, दौलतपुर, सरैया, फू टाताल, खिरिया, दयालनगर, बढुआ, भाऊपुर सहित दर्जनों गांवों में भी बुखार का प्रकोप फैल चुका है। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है।


स्वास्थ्य विभाग कर रहा खानापूर्ति
स्वास्थ्य विभाग खानापूर्ति करता नजर आ रहा है। कस्बे के बाद जिन गांव में बुखार से मौत की सूचना आ रही है वहीं टीम पहुंच रही है। जबकि क्षेत्र में फैले बुखार के कारण आस पास सभी गांवो में डाक्टरों को परीक्षण करना चाहिए। मगर ऐसा नही हो रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से सभी गांव में चेकअप कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed