फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Student goes missing from school gate, missing report filed

Auraiya News: स्कूल गेट से लापता हो गया छात्र, गुमशुदगी दर्ज

Thu, 31 Jul 2025 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 31 Jul 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Student goes missing from school gate, missing report filed
दिबियापुर। क्षेत्र के बेला रोड उमरी निवासी व्यापारी का पुत्र स्कूल गेट से ही लापता हो गया। तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

व्यापारी पंकज गुप्ता ने दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे उनका 14 वर्षीय पुत्र प्रशांत घर से स्कूल जाने की कहकर निकला था। पहले वह बेला रोड स्थित दुकान पर आया। फिर छह बजकर 50 मिनट पर वहां से बस से स्कूल पहुंचा। पता चला है कि स्कूल के अंदर जाने से पहले उसने वहां स्थित दुकान से कुछ सामान खरीदा। इसके बाद स्कूल के अंदर नहीं गया और लापता हो गया।

छुट्टी के बाद घर न आने पर स्कूल बस ड्राइवर से पूछताछ की तो पता चला कि सुबह बस से स्कूल गेट तक आया था लेकिन स्कूल के अंदर नहीं गया। क्राइम इंस्पेक्टर विनेश कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर थानों में वायरलेस से सूचना दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed