फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Stuck in the container, the woman who was rubbing about 20 km fell on the toll, died

Auraiya News: कंटेनर में फंसकर करीब 20 किमी रगड़ती गई महिला टोल पर गिरी, मौत

Tue, 25 Jul 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Stuck in the container, the woman who was rubbing about 20 km fell on the toll, died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल(औरैया)। एक महिला कंटेनर फंस कर रगड़ते हुए अनंतराम टोल बूथ तक पहुंची। बूथ पार करने के दौरान वह कंटनेर से अलग होकर गिरी। इसी बीच चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। गंभीर हालत में महिला को पुलिस कर्मियों ने सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है। महिला ने औरैया का पता बताया है। इधर पुलिस ने कंटेनर को बकेवर में पकड़ लिया है।
मंगलवार रात नौ बजकर पांच मिनट पर टूल बूथ संख्या 12 से औरैया की ओर से आए कंटनेर संख्या एचआर-38एई-4026 बूथ पार किया। इसी बीच झटका लगने से एक महिला गंभीर हालत में बैरियर के पास गिरी। महिला को खून से लथपथ देख टोल कर्मियों के होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी और कंटेनर की पीछा कराया। इसी बीच कंटेनर चालक तेज रफ्तार के साथ इटावा की आेर भाग निकला। सूचना पर पहुंची अजीतमल कोतवाली पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर महिला ने अपना नाम मीरा देवी(50) निवासी औरैया बताया। पुलिस आगे पूछताछ करती महिला बेहोश हो गई। कोतवाली प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि महिला का एक हाथ आैर दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी थे। महिला ने अपना पता औरैया बताया है। अनुमान है कि महिला कंटेनर की चपेट में आने के बाद फंस गई आैर रगड़ते हुए टोल बूथ तक पहुंची। कंटनेर का पीछा करते हुए बकेवर के पास पकड़ा गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है। चालक ने बताया है कि उसे यह जानकारी नहीं कि महिला कब आैर कैसे चपेट में आई। महिला के घरवालों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

---
औरैया से टोल की 20 किलो मीटर है दूरी
पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना पता बताया है। टोल के एजीएम सत्यवीर यादव ने बताया कि महिला महिला का बायां हाथ आैर पैर जख्मी थी। महिला यदि आैरैया में कंटेनर की चपेट में आई है तो टोल की दूरी 20 किलो मीटर है। वहीं लोगों ने अनुमान लगाया कि महिला करीब 20 किलो मीटर रगड़ते हुए यहां तक पहुंची। बूथ पर जिस समय कंटेनर पार हो रहा था, उसी समय ब्रेकर पर झटका लगने से महिला गिरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed