फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Struggle against crime and tyranny socialism

जुर्म और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष ही समाजवाद

Sat, 20 Jun 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 20 Jun 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Struggle against crime and tyranny socialism

प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि जुल्म और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करना ही समाजवाद है, प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हर वर्ग को विकास कराकर लाभ दिया और प्रदेश में सर्वाधिक अधिवक्ताओं का सपा ने ही सहयोग किया। उन्होंने कहा 2012की तर्ज पर 2017 में भी जनता को सहयोग करना होगा।

विज्ञापन




प्रदेश सरकार के मंत्री अरविंद सिंह गोप शुक्रवार को बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इससे पूर्व उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक स्व. गजेन्द्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रचना सिंह ने पुष्प प्रदान कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन



 
कहा कि अधिवक्ताओं की सर्वाधिक मदद पार्टी प्रमुख व प्रदेश के मुख्यमंत्री कर रहे है। अधिवक्ता अपनी वाणी और विवेक से लोगों को न्याय दिलाने का काम करें।


उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर कहा कि सरकार ने प्रत्येक वर्ग को लाभकारी योजनाओं से फायदा देने का काम किया है सरकार की अनगिनत योजनाओं से प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि 2012 में जनता ने सरकार बनाने का काम किया है, लेकिन प्रदेश को अभी और विकास की जरूरत है।  इसलिए 2017 के चुनाव में जनता को 2012 की तर्ज पर सपा का साथ देना होगा। कहा प्रदेश सरकार की विकास उपलब्धि को देखकर विपक्ष चुप्पी साधे हुये है।




तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ने तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह को शपथ ग्रहण कराई।


कार्यक्रम में दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि राजनीति में वकील और अध्यापक अक्सर हुआ करते है। राजनीति और वकालत में विनम्रता की बहुत जरूरत है। कहा बिधूना में वकीलों के चैंबर शीघ्र बनवाए जाएंगे। क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता ने प्रदेश सरकार की विकास नीति पर जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed