फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Strike continues for the fourth day in protest against e-registry

Auraiya News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में चौथे दिन भी हड़ताल

Thu, 02 Jul 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Strike continues for the fourth day in protest against e-registry
बिधूना। ई-रजिस्ट्री पंजीकरण व्यवस्था एवं रजिस्ट्री पंजीकरण अधिनियम की धारा छह-सात के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन की कलमबंद हड़ताल बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्यों से विरत रहने के कारण तहसील परिसर में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन तिवारी व महामंत्री अतुल कुमार तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन




हड़ताल के कारण तहसील में बैनामा, न्यायालयीय कार्रवाई, चकबंदी न्यायालय के मामलों सहित अधिवक्ताओं से जुड़े सभी कार्य पूरी तरह ठप रहे। फोटोकॉपी केंद्र, टाइपिस्ट, दस्तावेज लेखक और बैनामा लेखक भी हड़ताल के समर्थन में कामकाज से दूर रहे। इससे फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री पंजीकरण अधिनियम में संशोधन कर अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों को पूर्व की भांति रजिस्ट्री संपन्न कराने का अधिकार दिए जाने की मांग की। इसके अलावा ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने के बाद सामने आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों का शीघ्र समाधान कराने की भी मांग उठाई। महामंत्री ने बताया कि शुक्रवार को बार सभागार में अधिवक्ताओं की आमसभा आयोजित की जाएगी। फिलहाल शुक्रवार को भी कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed