{"_id":"687fe4136e29dc24100c872f","slug":"strictness-yamuna-bridge-closed-by-installing-permanent-barrier-auraiya-news-c-211-1-aur1006-129093-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती : स्थायी बैरियर लगाकर बंद किया यमुना पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती : स्थायी बैरियर लगाकर बंद किया यमुना पुल
Wed, 23 Jul 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुल को जाने वाला रास्ते पर लगा स्थायी बैरियर।
- फोटो : पुल को जाने वाला रास्ते पर लगा स्थायी बैरियर।
औरैया। शेरगढ़ स्थित यमुना नदी पुल को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। मरम्मत कार्य के चलते पहले वाहनों के साथ पैदल निकलने पर भी पाबंदी थी।
पुल से सिर्फ पैदल निकलने की छूट थी, लेकिन सावन के दूसरे सोमवार को पुल पर कांवड़ियों का रेला दौड़ा। वहीं लोग वाहन लेकर भी पुल तक पहुंच गए थे। इससे पुल की मरम्मत में व्यवधान रहा। ऐसे में जिला प्रशासन ने पुल पर बैरियर लगाकर स्थायी रूप से रास्ता बंद कर दिया।
यमुना नदी पुल से पहले शेरगढ़ घाट को जाने वाले रास्ते के पास बैरियर लगाया गया है। इस बैरियर ने वाहनों की आवाजाही को रोका गया है। सिर्फ पैदल लोग ही निकल पा रहे थे। वहीं, सोमवार को जालौन की तरफ से कई चार पहिया वाहन औरैया की तरफ आ गए थे। वाहन सवार लोगों ने बैरियर पर लगे लोहे के एंगल भी हटा दिए थे। इससे कई और वाहन चालक भी फर्राटा भरते पुल से निकले थे।
ऐसे में पुल पर चल रही मरम्मत के काम में बाधा आने के साथ-साथ हादसे का खतरा भी पैदा हो गया था। इसे लेकर मंगलवार को सख्ती देखने को मिली। बैरियर पर लोहे के भारी भरकम एंगल लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। साथ ही यहां से पैदल लोगों के निकलने के लिए रास्ता भी संकरा कर दिया गया। इससे लोग पैदल ही पुल पार करते दिखे।
विज्ञापन
उधर, यमुना पुल के पिलरों से खराब बेयरिंग निकालने का काम जारी रहा। वहीं नई बेयरिंग डालने से पहले पिलर पर खराब हुए प्लास्टर की भी मरम्मत होती रही।