फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Stones fell from railway overbridge, accident averted

Auraiya News: रेल ओवरब्रिज से गिरे पत्थर, रात होने से टला बड़ा हादसा

Sat, 07 Jan 2023 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Stones fell from railway overbridge, accident averted
दिबियापुर । औरैया से कन्नौज जिले समेत कई अन्य जनपदों को जोड़ने वाला रेल ओवर ब्रिज से अचानक बड़े बड़े पत्थर गिरने लगे। सुबह लोगों ने उठकर देखा तो ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त होने की सूचना से लोग चिंतित हुए। लोगों का मानना है कि यदि पुल से बड़े पत्थर दिन के समय गिरते तो रास्ते से गुजरने राहगीरों के साथ कोई बड़ा हादसा हो सकता था। अधिकारियों से जल्द क्षत्रिग्रस्त पुल को ठीक कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग के ऊपर दिबियापुर में औरैया, उरई, झांसी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर आदि जनपदों को जोड़ने वाला ओवरब्रिज बना है। इस पुल को वर्ष 2014 में यातायात के लिए खोल दिया गया था। स्थानीय निवासियों के अनुसार गुरुवार की रात शास्त्री नगर वार्ड में सर्विस रोड पर ओवरब्रिज से एक हिस्से से कई बड़े पत्थर टूटकर गिरे। स्थानीय लोगों के अनुसार रात में अधिक सर्दी के कारण सर्विस रोड पर यातायात बंद हो जाता है।
विज्ञापन

रात में पत्थर गिरे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से ओवरब्रिज की नियमित मरम्मत न होने से ओवरब्रिज पर कई स्थानों पर दरार पड़ गई है। लोगों ने जल्द से जल्द पुल का दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष सौरभ राजपूत ने जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर पुल को ठीक कराने की मांग की है। यहां बता दें कि पुल से दिन रात भारी वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार पानी रिसने के कारण लोहे का सरिया फूल जाता है और कंक्रीट अपनी जगह छोड़ने लगती है। जांच टीम को जांच के लिए निर्देशित किया गया है। जांच के बाद जगह छोड़ने वाली कंक्रीट को निकलवा दिया जाएगा। साथ ही मशीन के माध्यम से दूसरी कंक्रीट भरवाई जायेगी।
- अभिषेक यादव, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed