{"_id":"656a231759ec920a42017d9a","slug":"statement-of-the-then-police-station-in-charge-recorded-in-double-murder-case-auraiya-news-c-211-1-aur1002-5898-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दोहरे हत्याकांड में तत्कालीन थाना प्रभारी के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दोहरे हत्याकांड में तत्कालीन थाना प्रभारी के बयान दर्ज
Fri, 01 Dec 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
औरैया। शहर के चर्चित दोहरे हत्याकांड में जेल में निरुद्ध चल रहे पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। मामले के विवेचक तत्कालीन थाना प्रभारी आलोक दुबे की गवाही हुई। सुनवाई की अगली तिथि पांच दिसंबर तय कर सभी आरोपियों को जेलों में भेजा गया है।
शहर के मोहल्ला नरायनपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में 15 मार्च 2020 को हुई गोलीबारी में अधिवक्ता मंजुल चौबे व उसकी चचेरी बहन सुधा की जान चली गई थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक, उनके दो भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक व रामू पाठक समेत 11 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें जेल में निरुद्ध कर दिया। व सभी के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए।
यह मुकदमा विशेष न्यायालय एमपीएमएलए कोर्ट संजय सिंह के समक्ष चल रहा है। जहां पर हाईकोर्ट के निर्देशानुसार सप्ताह में दो दिन मुकदमे की कार्रवाई चल रही है। शुक्रवार को सभी आरोपी कोर्ट में पेश किए गए। जहां पर मामले के विवेचक व तत्कालीन थाना प्रभारी आलोक दुबे के बयान दर्ज किए गए। अगली तिथि पर बचाव पक्ष की ओर से जिरह होना है। इस मौके पर अभियोजन की ओर से एडीजीसी चंद्रभूषण तिवारी, हृदय नारायन पांडेय, रमेश चंद्र मिश्रा, अंकुर अवस्थी आदि उपस्थित रहे।