फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   state minister lakhan singh rajpoot

औरैयाः बाढ़ से पीड़ित किसानों को कृषि मंत्री ने दिए प्रमाणपत्र

Thu, 19 Mar 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
state minister lakhan singh rajpoot
किसान को प्रमाणपत्र वितरित करते कृषि राज्य मंत्री लखन सिंह - फोटो : AURAIYA
औरैया । तहसील अजीतमल में बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के बाढ़ से पीड़ित किसानों के खातों में पहुंचने वाली राहत धनराशि के प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने सदर विधायक रमेश दिवाकर, एसडीएम रमेश सिंह, तहसीलदार संध्या शर्मा व पूर्व चेयरमैन मदनलाल पोरवाल के साथ पीड़ित किसानों को मुआवजे के प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

इस दौरान कृषि राज्य मंत्री ने किसानों से कहा कि सूबे के मुखिया की सभी पर निगाहें हैं। तहसीलदार संध्या शर्मा ने बताया कि 794 किसानों के लक्ष्य के सापेक्ष 806 किसानों के खातों में बेनीफिशरी बनाकर पैसा भेजा जा चुका है। अभी लेखपालों द्वारा जांच कर और भी पीड़ित किसानों के नाम दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ित 927 किसानों की सूची में अभी तक 650 किसानों की बेनीफिशरी बनाकर भेजी जा चुकी है। उनके खातों में भी राहत राशि का पैसा पहुंच चुका है। शेष के खातों में भी शीघ्र ही राहत राशि का पैसा पहुंच जाएगा। राहत राशि प्राप्त करने वाले किसानों को प्रमाण पत्र दिए गए हैं। इस दौरान शशांक गुप्ता व विपिन मिश्रा समेत राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed