फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   State at the organization sec. sued over fake businessman hurt

प्रदेश संगठन मंत्री पर फर्जी मुकदमा पर व्यापारी आहत

Thu, 05 Feb 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 05 Feb 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
State at the organization sec. sued over fake businessman hurt

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) के प्रदेश संगठन मंत्री इदरीश बारसी पर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारी नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने को जिला प्रशासन से मांग की है। कहा कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच न हुई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन

 
संगठन जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार गुप्ता गुड्डू ने कहा कि एक बसपा नेता के इशारे पर प्रदेश संगठन मंत्री इदरीश बारसी पर दुकान पर कब्जा किए जाने का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। कहा कि उक्त बसपा नेता फर्जी मुकदमा दर्ज करा संगठन की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


श्री गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के साथ हो रहे उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पुरवार, नगर अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, विनय पुरवार, नीरज पोरवाल, मजीद खां, दीपक, रामजी दीक्षित, आनंद नाथ गुप्ता आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed