फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Start MRF center soon by buying machines

Auraiya News: एडीएम ने एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था

Sat, 07 Jan 2023 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Start MRF center soon by buying machines
फोटो06एयूआरपी 23- सौंधेमऊ स्थित एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश देते एडीएम ? - फोटो : AURAIYA
औरैया। अपर जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद की ओर से गांव सौंधेमऊ में स्थापित एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर के लिए जल्द से जल्द मशीनें खरीदकर उसका संचालन शुरू करने के निर्देश पालिका के अधिशासी अधिकारी को दिए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से शहर से लगभग 16 किलोमीटर दूर गांव सौंधेमऊ में एमआरएफ सेंटर (मेटेरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर) स्थापित कराया गया है। इस एमआरएफ सेंटर के माध्यम से पालिका परिक्षेत्र से निकलने वाले कचरे का निस्तारण कराया जाएगा। एक करोड़ रुपये के बजट से तैयार हुए इस एमआरएफ सेंटर में मशीनरी के अलावा लगभग 1.02 हेक्टेअर क्षेत्र को चहारदीवारी से कवर किया गया है। इसके अंदर गीला व सूखा कचरा अलग-अलग किया जाएगा। एडीएम एमपी सिंह ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से कचरे को अलग-अलग करके पालिका के लिए आर्थिक लाभ का जरिया भी बनेगा।
विज्ञापन

बताया कि जिले भर में सात एमआरएफ सेंटर बनाए गए हैं। जहां कुछ मशीनों की भी कमी है। इसके लिए प्रति केंद्र 16.97 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को जरूरी मशीनों की खरीद करने के लिए दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही मशीनों की खरीद फरोख्त कर उनको स्थापित कराते हुए एमआरएफ सेंटर का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed