फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Srimad Bhagwat Katha fulfills all the desires of man

Auraiya News: श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती

Wed, 15 Nov 2023 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Srimad Bhagwat Katha fulfills all the desires of man
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव अधासी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रीधाम वृंदावन से आए कथावाचक रामसखा महाराज ने कथा का रसपान कराया। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है। यह कल्पवृक्ष के समान है। इसके लिए मनुष्य को निर्मल भाव से कथा सुनने और सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।
कथा व्यास ने कहा कि भागवत कथा ही साक्षात कृष्ण है और जो कृष्ण है, वही साक्षात भागवत है। भागवत कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। भागवत की महिमा सुनाते हुए कहा कि एक बार नारदजी ने चारों धाम की यात्रा की, लेकिन उनके मन को शांति नहीं हुई। नारद जी वृंदावन धाम की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि एक सुंदर युवती की गोद में दो बुजुर्ग लेटे हुए थे, जो अचेत थे। युवती बोली महाराज मेरा नाम भक्ति है। यह दोनों मेरे पुत्र हैं, जिनके नाम ज्ञान और वैराग्य है।
विज्ञापन

यह वृंदावन में दर्शन करने जा रहे थे, लेकिन बृज में प्रवेश करते ही यह दोनों अचेत हो गए। आप इन्हें जगा दीजिए। इसके बाद देवर्षि नारदजी ने चारों वेद, छहों शास्त्र और 18 पुराण व गीता पाठ भी सुना दिया, लेकिन वह नहीं जागे। नारद ने यह समस्या मुनियों के समक्ष रखी। ज्ञान, वैराग्य को जगाने का उपाय पूछा। उन्होंने कहा कि गलती करने के बाद क्षमा मांगना मनुष्य का गुण है। दूसरे की गलती को बिना द्वेष के क्षमा कर दें। वह मनुष्य महात्मा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान को कहीं खोजने की जरूरत नहीं। वह सबके हृदय में मौजूद हैं। अगर जरूरत है तो सिर्फ महसूस करने की। कथा पंडाल की व्यवस्थाओं को कमलेश कुमार मिश्रा, परीक्षित अनिता मिश्रा व अजय मिश्रा, गोल्डी मिश्रा, गोलू मिश्रा, रेनू मिश्रा की ओर से कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed