फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Srdotsv exhibition finale: Dola Re Dola Re

शरदोत्सव प्रदर्शनी समापन: डोला रे डोला रे...

Thu, 05 Mar 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 05 Mar 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Srdotsv exhibition finale: Dola Re Dola Re
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा.रामबाबू बाजपेई ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि  एक माह तक सफलता का सफर तय करके अंतिम पायदान पर पहुंची शरदोत्सव प्रदर्शनी का हर जाति, हर वर्ग हर धर्म व सांप्रदाय के लोगों ने जी भर कर लुफ्त उठाया। उन्होने कहा कि पालिका प्रशासन की इस सफलता के लिए वह बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा. पीएन शुक्ला ने कहा कि वर्षों से लगने वाली प्रदर्शनी के लिए आज तक पालिका प्रशासन कोई स्थाई जगह की तलाश नहीं कर सका है। उन्होंने पालिका अध्यक्षा से इस दिशा में कारगर कदम उठाने की अपील की। साथ ही अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला को रामनाम की पट्टिा भेट कर आर्शीवाद प्रदान किया। वहीं लोकतंत्र सेनानी कृष्ण मुरारी मिश्रा ने राष्ट्र भावना को जागृत करते हुए हमारा देश ये चमके यही कामना है
विज्ञापन

मेरी, बने यह राम का भारत यही है कामना मेरी काव्य पाठ पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। शिक्षक नेता जगदीश त्रिपाठी ने नगर पालिका प्रशासन से प्रदर्शनी के अलावा देवस्थलों जैसे मंगलाकाली मंदिर, देवकली मंदिर व यमुना स्थल पर लगने वाले मेले के लिए भूमि तलाश कर पालिका प्रशासन की ओर से मेले का आयोजन सुनिश्चित कराए जाने की सलाह दी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती नरेंद्र कौर ने कहा कि पालिका की ओर से लगाई गई शरदोत्सव प्रदर्शनी में सभी ने तहे दिल से सहयोग किया। इसके लिए वह उन सभी की शुक्रगुजार हैं। इस दौरान नन्हीं छात्रा वंशिका ने डोला रे डोला रे डोला... पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत करके समां बांध दिया। वहीं शिवानी व शलिनी सिंह द्वारा मेरे ढोलना... गीत पर किया गया नृत्य सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन अजय शुक्ला अंजाम ने किया। इस अवसर पर डा. अरुण तिवारी, श्याम जी शुक्ला, ओमजी शुक्ला, उमाशंकर, ज्ञान सक्सेना, गुरुनारायण वर्मा के अलावा गंगाराम बजाजा व नगर पालिका इंटर कालेज का स्टाफ सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed