फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sports nursery will be ready in council schools

परिषदीय विद्यालयों में तैयार होंगी खेल नर्सरी

Sat, 20 Feb 2021 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Sports nursery will be ready in council schools
औरैया। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए खेल नर्सरी तैयार की जाएगी। उन्हें खेल सामग्री दी जाएगी और मैदान भी विकसित किए जाएंगे। शासन के निर्देश पर जिले में इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिले में 1516 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में प्रबंध समिति के माध्यम से खेल सामग्री खरीदी जाती है। अब शासन की ओर से परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए खेल मैदान विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके लिए जिले में एक खेल का चयन किया जाएगा और उसी के आधार पर खेल मैदान को विकसित किया जाएगा। इसके लिए पंचायत राज विभाग से सहयोग लिया जाएगा।
बीएसए चंदना राम इकबाल यादव ने बताया कि खेल मैदान विकसित करने का आदेश है, लेकिन कोरोना के कारण विद्यालय बंद चल रहे थे। विद्यालय खुल रहे हैं, लेकिन खेल नर्सरी के लिए अभी बजट नहीं मिला है। खेल मैदान पंचायत स्तर से विकसित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed