फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sports kit distributed to promote sports in villages

Auraiya News: गांवों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए वितरित की खेल किट

Thu, 27 Jul 2023 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sports kit distributed to promote sports in villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के विकास के लिए गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से चयनित युवक व महिला मंगल दलों को खेल सामग्री वितरित की गई। जिससे ग्राम पंचायत स्तर पर खेलों को बढ़ावा मिल सके।

ककोर मुख्यालय पर गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने खेल किट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद युवक मंगल दल व महिला मंगल दलों के सदस्यों को खेलों को लेकर शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही सभी दलों के सदस्यों को स्वस्थ रहने के साथ गांव में खेल का विकास कराने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में जिले की प्रत्येक ब्लॉक से दो युवक व दो महिला मंगल दल को खेल किट वितरित की गई है। जिले में चयनित 63 युवक व महिला मंगल दलों को भी जल्द ही खेल किट वितरित कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में युवक व महिला मंगल दल गठित नहीं हैं। वहां भी युवाओं को चयनित कर दलों का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर पर खिलाड़ियों के खेल में विकास होने पर गांवों की छिपी हुए प्रतिभा निखर कर सामने आएगी। कार्यक्रम के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा, नफीस अहमद, वंदना, रोहित कुमार, रविंद्र सिंह गौर, संतोष कुमार, अवधेष, देवकीनंदन, नीरज प्रकाश आदि कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कोऑर्डीनेटर विद्या सेंगर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed