फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   sports

Auraiya News: दौड़ प्रतियोगिता में अंशपाल ने मारी बाजी

Sun, 01 Jan 2023 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
sports
अछल्दा (औरैया)। ब्लॉक अछल्दा के गांव मोहम्मदाबाद में नववर्ष के अवसर पर तीन किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अंशपाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

नववर्ष के अवसर पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में आसपास के ग्रामीण अंचलों व कसबे से दो सैकड़ा युवाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षक रामलखन पाल ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौड़ प्रतियोगिता में अपनी दम खम दिखाते हुए अजीतमल के रतनपुर गढिय़ा निवासी छात्र अंशपाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं इटावा जिले के अड़ावा की मडैया निवासी असित यादव ने द्वितीय तथा सितौर निवासी अंकित यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ के समापन कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागियों का माल्यापर्ण कर व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विपिन पाल, राजू यादव, उमेश यादव, पंकज दुबे, सतीश चंद भाटिया, जयराम पाल, बुद्धयानंद गौतम, भीम यादव, रवि पाल, पुष्पेंद्र कठेरिया, अमर कठेरिया, लालू यादव, देवेंद्र यादव, मुनेश यादव, अमित पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed