{"_id":"5ff359b18ebc3e3e8205dcd4","slug":"sports-auraiya-news-knp6040060130","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपूत क्रिकेट टूर्नामेंट के संयोजकत्व में आयोजित हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपूत क्रिकेट टूर्नामेंट के संयोजकत्व में आयोजित हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। राजपूत क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के तत्वावधान में सोमवार को उमरी रोड पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में केसीसी सहायल रोड की टीम ने भगतपुर्वा क्रिकेट क्लब को 31 रन से हराया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा युवा मोर्चा दिबियापुर के महामंत्री अमित तिवारी ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की नसीहत देते हुए कहा कि खेल में हार जीत होती रहती हैं। लेकिन खेल के कारण कभी आपसी संबंध खराब नहीं करना चाहिए।
टूर्नामेंट में पहला मैच भगतपुर्वा क्रिकेट क्लब और केसीसी सहायल रोड के बीच हुआ। केसीसी सहायल रोड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 93 रन बनाए। भगतपुर्वा क्रिकेट क्लब की टीम जवाब में 10 ओवर में 62 रन ही बना सकी। केसीसी सहायल रोड की टीम ने भगतपुर्वा टीम को 31 रन से हराकर विजेता ट्राफी जीत ली।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य ऋषि पोरवाल के अलावा अवनीत तिवारी, राजा भदौरिया, कन्हैया पांडेय, आशीष चतुर्वेदी, अवनीश दीक्षित, शिवम प्रजापति, अमित राजपूत, श्याम राजपूत, शिवम रघुवंशी, राहुल राजपूत, सागर राजपूत, जितेंद्र राजपूत व शिवाकांत बीटू मौजूद रहे।