{"_id":"5db1fa588ebc3e015255b2bb","slug":"sports-auraiya-news-knp5218762130","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 मीटर दौड़ में विवेक एवं हाईजंप में रूपाली रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 मीटर दौड़ में विवेक एवं हाईजंप में रूपाली रहीं अव्वल
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। जनता महाविद्यालय अजीतमल में गुरुवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में दौड़, भाला फेंक, हाईजंप आदि में खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया। 15 सौ मीटर दौड़ में विवेक और हाईजंप में रूपाली अव्वल रहीं।
खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष रानी देवी पोरवाल, पूर्व चेयरमैन मदनलाल पोरवाल, प्रबंध समिति के मंत्री सुनील कुमार दुबे, प्राचार्य उपेंद्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि रानी पोरवाल ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, इसमें किसी एक को हारना है लेकिन उसे निराश नहीं होना है। पुन: कोशिश कर आगे बढ़ना चाहिए। क्रीड़ाधिकारी पंकज द्विवेदी, रामबहादुर यादव ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया।
प्रतियोगिता की शुरूआत 800 मीटर महिला दौड़ से हुई। इसमें आराधना प्रथम, सोनम द्वितीय एवं अनामिका तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर पुरूष वर्ग में विवेक यादव प्रथम, विनय कुमार द्वितीय तथा दीपेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर महिला वर्ग दौड़ में सोनम प्रथम, रूपाली द्वितीय, आफरीन तृतीय पर रही। भाला फेंक महिला में रूपाली परिहार प्रथम, दीक्षा तिवारी द्वितीय, दिव्या संकर तृतीय स्थान पर तथा पुरूष में आकाश शाक्य प्रथम, नरेंद्र कुमार द्वितीय, उत्तम कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
हाईजंप महिला में रूपाली प्रथम, सोनम द्वितीय तथा आराधना तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ (पुरूष) में विवेक यादव प्रथम, विकास बाबू द्वितीय, प्रांजुल यादव तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में डॉ.संजय वर्मा, डॉ.आरवी यादव, डॉ.मनोज प्रजापति, देवेंद्र, निरंजन लाल सोनकर, नीतू, शशि, उमेश दुबे व प्रवीणा देवी आदि मौजूद रहीं।