फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SPORTS

मंडलीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में कानपुर का रहा दबदबा

Tue, 17 Sep 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
SPORTS
अजीतमल (औरैया)। मंडलीय माध्यमिक वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को श्रीजनता इंटर कालेज अजीतमल के क्रीड़ा प्रांगण में किया गया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में कानपुर का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक औरैया रमेश दिवाकर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ियों की कोई समस्या हो तो जनप्रतिनिधियों को बताए उनका निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरूआत सब जूनियर बालिका वर्ग में औरैया व कानपुर नगर के मध्य मैच से हुआ। इसमें कानपुर नगर की टीम 2.0 से विजयी रही। सब जूनियर बालक वर्ग में पहला सेमीफाइनल औरैया व कानपुर में हुआ, जिसमें औरैया 2.0 से विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल फर्रूखाबाद व कन्नौज के मध्य हुआ, जिसमें कन्नौज 2.0 से विजयी रहा। फाइनल औरैया व कन्नौज के मध्य खेला गया, जिसमें औरैया ने 2.1 सेट से विजय हासिल की।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग में पहला सेमीफाइनल इटावा व कन्नौज के मध्य हुआ, जिसमें इटावा 2.1 से विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल औरैया व कानपुर नगर के मध्य हुआ, जिसमें कानपुर नगर 2.1 से विजयी रहा। फाइनल मैच इटावा व कानपुर नगर के मध्य हुआ, जिसमें कानपुर नगर 2.0 से विजयी रहा। सीनियर बालक वर्ग में पहला सेमीफाइनल इटावा व औरैया के मध्य हुआ, जिसमें औरैया 2.0 सेट से विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल कन्नौज व कानपुर नगर के मध्य हुआ, जिसमें कानपुर नगर 2.0 से विजयी रहा। फाइनल मैच औरैया व कानपुर नगर के मध्य खेला गया, जिसमें कानपुर नगर 2.0 से विजयी रहा। मंडलीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 10 व बालिका वर्ग में 06 कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा और विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णमोहन उपाध्याय ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी व सभी विजेता व उपविजेता टीमों के प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय व जिला क्रीड़ा सचिव आयोजन मंत्री होशियार सिंह ने उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण एव बैज अलंकरण व स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत व सम्मान किया। प्रतियोगिताओं में मुख्य निर्णायक सोनेलाल मिश्रा राष्ट्रीय खिलाड़ी, अवनीश सिंह भदौरिया, शशि भूषण सिंह सेंगर, विवेक दुबे, पवन कुमार नायक, सुरेन्द्र प्रकाश पाठक, मनीष मिश्रा, श्रीकृष्ण, विजय बहादुर सिंह चौहान, रघुराज सिंह यादव, रजपाल सिंह, मोहित यादव, भानू दुबे, भूपदीप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed