फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   speed brekar par uchhalee baik, beeteesee chhaatra kee maut

स्पीड ब्रेकर पर उछली बाइक, बीटीसी छात्रा की मौत

Sat, 03 Nov 2018 12:01 AM IST
auraiya
auraiya Updated Sat, 03 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
speed brekar par uchhalee baik, beeteesee chhaatra kee maut
गोल्डी की फाइल फोटो। - फोटो : amarujala
 शुक्रवार सुबह भाई के साथ अजीतमल डायट जा रही बीटीसी की छात्रा स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से नीचे गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



 विकास खंड अछल्दा के ग्राम खलरा निवासी गोल्डी (21) पुत्री वीरेंद्र कुमार शंखवार श्रीकृष्ण योगीराज महाविद्यालय में बीटीसी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा थी। गोल्डी को कुछ दिन पहले प्रशिक्षण के लिए प्राथमिक विद्यालय ग्वारी में भेजा गया था। गोल्डी के गांव खलरा में भी प्राथमिक विद्यालय है। वह गांव के विद्यालय में प्रशिक्षण का आदेश कराने शुक्रवार को सुबह 10 बजे भाई के साथ बाइक से अजीतमल जा रही थी। अछल्दा-अटसू मार्ग पर मानिकपुर भट्ठा के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक  उछलने से वह नीचे गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले लाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। पिता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। गोल्डी चार बहनों और तीन छोटे भाइयों में तीसरे नंबर की थी। गोल्डी की मौत की खबर पर स्कूल की छात्र-छात्राओं सहित योगीराज महाविद्यालय का स्टाफ खलरा पहुंच गया। गांव में शव पहुंचते ही मातम छा गया। मृतक के पिता व माता का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed