{"_id":"64ecf4d10407b7e31d084905","slug":"special-incentive-scheme-for-roadway-workers-from-august-29-to-september-3-auraiya-news-c-211-1-aur1003-2350-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रोडवेड कर्मियों के लिए 29 अगस्त से तीन सितंबर तक विशेष प्रोत्साहन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रोडवेड कर्मियों के लिए 29 अगस्त से तीन सितंबर तक विशेष प्रोत्साहन योजना
Tue, 29 Aug 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
औरैया। परिवहन निगम मुख्यालय ने सोमवार की शाम डिपो कार्यालय औरैया के लिए रक्षाबंधन त्योहार को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। इसमें रक्षाबंधन पर महिलाओं को 30 व 31 अगस्त को निशुल्क बस सेवा दिए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा 29 अगस्त से तीन सितंबर तक बसों के विशेष संचालन को देखते हुए डिपो कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना को हरी झंडी दिखाई है।
रक्षाबंधन त्योहार पर भाई के घर जाने वाली महिलाओं व युवतियों को डिपो की ओर से निशुल्क बस सेवा दी जाएगी। महिलाओं के लिए यह व्यवस्था 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रहेगी। निशुल्क सेवा के साथ ही सहूलियत देने के प्रयास में डिपो कर्मचारियों को प्रेरित करने वाली प्नोत्साहन योजना छह दिन तक चलाई जाएगी। इस दौरान लगातार बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
सोमवार देर शाम जारी हुए निर्देश के बाद एआरएम ने कर्मचारियों के साथ बैठक की। रक्षाबंधन को लेकर बसों के संचालन की रूपरेखा तैयार की। कर्मचारियों को बेहतर बस संचालन के लिए प्रेरित किया गया।