{"_id":"6a63afe2d1d661816400867a","slug":"sp-national-secretary-placed-under-house-arrest-foot-march-barred-auraiya-news-c-211-1-aur1008-148641-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सपा के राष्ट्रीय सचिव हाउस अरेस्ट, पैदल मार्च पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सपा के राष्ट्रीय सचिव हाउस अरेस्ट, पैदल मार्च पर रोक
Sat, 25 Jul 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो-21- हाउस अरेस्ट सपा नेता के साथ मौजूद पूर्व विधायक व कार्यकर्ता।संवाद
अछल्दा। पुलिस ने शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव मुकेश यादव डकूरे को उनके आवास साजनपुर में हाउस अरेस्ट कर दिया।
इसके साथ ही कई अन्य सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी उनके घरों पर ही रोक दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में प्रस्तावित पैदल मार्च से पहले की गई।
समाजवादी पार्टी ने शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालने के लिए प्रशासन को पूर्व सूचना देकर अनुमति मांगी थी लेकिन अनुमति नहीं मिली। इसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर पुलिस ने संबंधित नेताओं की गतिविधियों पर रोक लगा दी। पूर्व विधायक विनोद यादव कक्का ने कहा कि शांतिपूर्ण मार्च निकालना लोकतांत्रिक व संवैधानिक अधिकार है।
थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने बताया कि शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान बंटी यादव, कप्तान सिंह, बिट्टू यादव, हैप्पी यादव, सोनू व गिरवर सिंह सहित सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।(संवाद)