फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SP leader's son's body was found in Bnbe

सपा नेता के बेटे की शव बंबे में मिला

Sun, 01 Mar 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 01 Mar 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
SP leader's son's body was found in Bnbe

सपा नेता रामलखन प्रज्ञापति के 30 वर्षीय पुत्र का शव कुदरकोट के समीप रमपुरा के बंबे में मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने कुदरकोट चौराहे पर भरथना-एरवाकटरा मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर सपा नेताओं के साथ ही अफसर मौके पर पहुंचे। समझा-बुझाकर रास्ता खोलवाया।

विज्ञापन

 
कोतवाली के ग्राम साहूपुर निवासी सपा नेता रामलखन प्रज्ञापति का बेटा आनंद कुमार (30) शुक्रवार शाम इटावा से अपनी दुकान का सामान लेकर लौट रहा था। शाम करीब छह बजे उसने घर फोन करके बताया कि वह अछल्दा बस स्टैंड पर बस में बैठ गया है, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


परिजनों ने सात बजे के बाद फोन किया तो आनंद के मोबाइल पर काल रिसीव हुई, लेकिन कोई बोला नहीं। इस दौरान डैक बजने की आवाज सुनाई दी। मामला संदिग्ध लगने पर सपा नेता ने अछल्दा थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह सूचना मिली कि कुदरकोट से रमपुरा इटैली मार्ग पर बंबे में एक शव पड़ा है। इस पर सपा नेता के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान आनंद कुमार के  रूप में की। सपा नेता के बेटे का शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।

आक्रोशित लोगों ने कस्बा कुदरकोट चौराहे पर भरथना, रूरूगंज, एरवाकटरा मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक मामले का खुलासा कर हत्या करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक रास्ता बंद रहेगा। सपा नेता ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।


घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, एसपी मनोज तिवारी, एडीएम इंद्रपाल उत्तम, अपर पुलिस अधीक्षक विफुल कुमार, एसडीएम मदन चंद्र दुबे, कोतवाली प्रभारी खलीक अहमद, एसओ बेला ओमवीर चौहान, क्षेत्रीय सपा विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव आदि मौके पर पहुंचे।

विधायकों एवं अफसरों ने लोगों को समझा- बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed