फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SP city general secretary accused of rape and POCSO arrested

Auraiya News: दुष्कर्म व पॉक्सो का आरोपी सपा नगर महासचिव गिरफ्तार

Thu, 19 Oct 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
SP city general secretary accused of rape and POCSO arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना (औरैया)। समाजवादी पार्टी के नगर महासचिव को पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो के पुराने एक पखवाड़े पूर्व दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने तीन साल पहले 2019 में नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने व शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में लगी हुई है।
बिधूना के समाजवादी पार्टी के नगर महासचिव कस्बा निवासी विकास को कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में प्रभारी कोतवाली व अपराध निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि आरोपी विकास के खिलाफ पीड़ित पिता ने तीन अक्तूबर 2023 को दुष्कर्म व पॉक्सो का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में पीड़ित पिता ने बताया कि लगभग तीन साल पहले 23 फरवरी 2019 को उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ विकास ने दुष्कर्म की घटना की थी।
विज्ञापन

पुत्री ने बताया कि दुष्कर्म करने के दौरान आरोपी ने उसका वीडियो भी बनाया है। जिस पर उन्होंने तत्कालीन पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। मामला बढ़ता देख आरोपी ने अपनी इज्जत का हवाला देते हुए पीड़िता से बालिग होने पर शादी करने का आश्वासन दिया था। बताया कि जब उसकी पुत्री बालिग हो गई और उसने विकास से शादी करने को कहा तो उसने मना कर दिया। यही नहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाली श्रीकेश भारती ने बताया कि दर्ज किए गए मुकदमे के बाद पुलिस को आरोपी की तलाश थी। जिसमें पुलिस ने उसे बुधवार शाम कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। उधर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने बताया कि विकास समाजवादी पार्टी के नगर महासचिव हैं। उनके ऊपर कोई मुकदमा दर्ज होने के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यदि कोई ऐसा मामला सामने आता है तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी शोभित यादव ने बताया कि 20 सितंबर को विकास को बिधूना के नगर महासचिव पद के लिए मनोनीत किया गया था। वर्तमान में भी वह इसी पद पर हैं। यह मामला पांच साल पुराना है। जिसमें अब क्या हुआ है। इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed