फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   son suicide due to mother anger

देर से पहुंचे युवक को मां ने डांटा, फांसी लगा दी जान

Mon, 07 Jun 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
son suicide due to mother anger
फफूंद (औरैया)। मां की डांट से क्षुब्ध पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के फतेहपुर लक्ष्मी निवासी महेश चंद्र कठेरिया का पुत्र श्याम बाबू (22) रविवार रात देर से घर पहुंचा। इस पर मां गुलाब देवी ने उसे फटकार लगा दी। मां की डांट से नाराज श्याम बाबू कुछ देर घर पर रुका। इसके बाद शौच जाने की बात कहकर घर से चला गया। देर रात तक जब श्याम बाबू घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन उसका पता नहीं चला।

सोमवार सुबह ग्रामीणों को खेत पर पेड़ से श्याम बाबू का शव गमछे से लटका दिखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने श्याम बाबू के घरवालों को दी। पुत्र के आत्महत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि श्याम बाबू ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed