{"_id":"58d174744f1c1b996e1a1266","slug":"son-s-death-by-tractor-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बेटे की मौत
औरैया
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
-शव पर रोते बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। मां-बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां बेटे ने दम तोड़ दिया। मां का उपचार किया जा रहा था।
गांव मधूपुर निवासी विजय(22) पुत्र जयनारायण की मां रानी देवी (42) के दांत में दर्द हो रहा था। विजय अपनी मां को बाइक से लेकर अजीतमल में एक प्राइवेट डाक्टर के पास जा रहा था। भीखेपुर ओवरब्रिज के आगे होटल के सामने हाईवे पर भूसा लदे एक ट्रैक्टर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे मां-बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
यहां विजय ने दम तोड़ दिया। मां रानी देवी का उपचार चल रहा है। बेटे की मौत से मां बेहोश हो गईं। हादसे की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हेलमेट लगाए होता तो बच जाती जान
विजय अगर हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आईं।
बच्चों की हो चुकी है मौत
विजय की शादी करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व हुई थी। तीन बच्चे भी हुए थे। दुर्भाग्य से सभी बच्चे दो-तीन माह के बाद चल बसे।