{"_id":"683dee51d1485b9c1304d246","slug":"son-attacks-mother-with-knife-suspecting-her-of-witchcraft-she-is-in-critical-condition-auraiya-news-c-211-1-aur1008-126834-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जादू टोने के शक में बेटे ने मां पर चाकू से किया हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जादू टोने के शक में बेटे ने मां पर चाकू से किया हमला, गंभीर
Tue, 03 Jun 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। मां के जादू टोना करने के शक में बेटे ने मां पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गईं। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। आरोपी पुत्र को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
लोहिया नगर (ककराही) निवासी नफीसा बेगम पत्नी काले खां की सोमवार सुबह किसी बात को लेकर अपने बेटे चारु खान से कहासुनी हो गई थी। जिस पर उसने अपनी मां नफीसा पर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी बेटे ने अपनी मां पर चाकू से कई वार किए हैं। हमले का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि पुलिस की पूछताछ में आरोपी बेटे का कहना है कि उसकी मां जादू टोना करती है। उसने पूछा तो वह झगड़ने लगीं। इससे गुस्से में आकर उसने उन्हें चाकू मार दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक रूद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी मानसिक बीमार प्रतीत होता है। मामले में तहरीर नहीं आई है।