{"_id":"6016f6538ebc3e32eb6f7ae2","slug":"soil-fertility-week-auraiya-news-knp6091462101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी की सेहत खराब, कार्बन, नाइट्रोजन, बोरान कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी की सेहत खराब, कार्बन, नाइट्रोजन, बोरान कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में की गई मिट्टी की जांच में आर्गेनिक कार्बन, नाइट्रोजन और बोरान की कमी पाई गई है। कृषि विभाग ने इस पर चिंता जता किसानों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया है।
रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो रही है। जमीन में पोषक तत्वों की कमी हो गई है। इसको देखते हुए सरकार की ओर से मृदा परीक्षण कराया जा रहा है। जिले में लगभग ढाई लाख किसानों के खेतों की जांच की गई। इसमें पाया गया कि जनपद की मिट्टी में सबसे ज्यादा कमी आर्गेनिक कार्बन की है। ये मिट्टी में एक प्रतिशत की जगह घटकर 0.5 प्रतिशत ही रह गया है। मिट्टी में कहीं जिंक तो कहीं बोरान और नाइट्रोजन की कमी पाई गई। इस कमी को दूर करने के लिए योजना बनाकर गोष्ठियों का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
उपाय बताए जा रहे
गोष्ठियों में मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के उपाय अधिकारी और कृषि वैज्ञानिक बता रहे हैं। जब तक किसान जीरो बजट खेती की ओर नहीं मुड़ेंगे तब तक उनकी आय को दोगुनी करना मुश्किल होगा। पोषक तत्वों की कमी दूर करना भी मुश्किल है। - विजय कुमार, उप कृषि निदेशक