फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Slapping a young man proved costly, outpost in-charge reported to the police station.

Auraiya News: युवक को थप्पड़ मारना पड़ा भारी, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Sat, 31 Jan 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 31 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Slapping a young man proved costly, outpost in-charge reported to the police station.
अजीतमल। नगर पंचायत अटसू में अतिक्रमण हटाने के दौरान युवक को थप्पड़ मारने वाले चौकी इंचार्ज पर गाज गिरी।
विज्ञापन

थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अटसू चौकी प्रभारी रामपुत्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की मामले की जांच सीओ अजीतमल ने की थी।
अटसू के मोहल्ला गांधीनगर में गली निर्माण के लिए 24 जनवरी को अतिक्रमण हटाया जा रहा था। इस दौरान अधिशासी अधिकारी और राजस्व टीम के साथ सचिन की नोकझोंक हो गई। आरोप है कि युवक ने ईओ के साथ अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा डाली थी। इसी दौरान वहां मौजूद चौकी इंचार्ज रामपुत्र सिंह ने आपा खो दिया और युवक को थप्पड़ जड़ दिए थे। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने थप्पड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक सचिन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और अभद्रता करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जांच सीओ अजीतमल को सौंपी गई। जांच करने के बाद रिपोर्ट एसपी को सौंपी गई। इसके बाद एसपी ने कार्रवाई की।


पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज रामपुत्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वर्दी की गरिमा के विपरीत आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
-मनोज गंगवार, क्षेत्राधिकारी अजीतमल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed